रविवार को होगा होलिका दहन

आप सभी को रंगों के त्यौहार होली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. इस बार रंगों का त्यौहार होली 29 मार्च सोमवार के दिन देश भर में मनाया जा रहा है. प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते इस बार इस त्यौहार में खास गुलाल नहीं उड़ेगा. होली खेलें लेकिन अपने घर पर ही खेलें.

मास्क का प्रयोग करें व दूरी बनाए रखें. उधर जोगिन्दरनगर पुलिस प्रशासन व एसडीएम अमित मेहरा ने भी लोगों से कोरोना के चलते लोगों से सहयोग की अपील की है.

विश्व प्रसिद्ध हस्तरेखा विशेषज्ञ ज्योतिषाचार्य पंडित लेख राज शर्मा के अनुसार होलिका दहन रविवार 28 मार्च 2021 को शाम को होगा। उनके अनुसार होली के दिन सर्व सिद्धि योग है.

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रविवार को सुबह 06 बजकर 37 मिनट से लेकर शाम 08 बजकर 56 बजे तक का है। होलिका दहन को होलिका दीपक और छोटी दहन के नाम से भी जाना जाता है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *