होम

रोपड़ी में क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आगाज़

जोगिन्दरनगर : उपमंडल के तहत युवक मंडल धार रोपड़ी कलैहड़ू के सौजन्य से वीरवार को सिकंदर धार रोपड़ी में 26 जनवरी के उपलक्ष में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया.

 

पंचायत प्रधान ने किया शुभारम्भ

प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्यातिथि पंचायत प्रधान अनीता ठाकुर ने दीप प्रज्जवलित करके किया. यूथ क्लब प्रधान सर्वजीत तथा सचिव अमित कुमार ने शाल भेंट कर मुख्यातिथि  का स्वागत किया.

12 टीमों की हो चुकी है एंट्री

पूर्व युवक मंडल प्रधान रविन्द्र सिंह बलैणी ने बताया कि अब तक 12 टीमों की टीमों की एंट्री हो चुकी है. उन्होंनें बताया कि प्रतियोगिता का ओपनिंग मैच जेएमडी और रोपड़ी बी के साथ आरम्भ हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *