टिकरू स्कूल के विद्यार्थियों ने किया एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत स्थित शहीद प्रताप सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिकरू के कक्षा 6ठी से 8 वीं तक के बच्चों ने वीरवार को वोकेशनल एक्सपोज़र विजिट के तहत जोगिन्दरनगर के करीब स्थित आईटीआई डोहग में पूरी कार्यप्रणाली बारे जानकारी हासिल की।

भ्रमण का मुख्य उद्देश्य

प्री-वोकेशनल (Pre-vocational) और व्यावसायिक शिक्षा के तहत स्कूली विद्यार्थियों को तकनीकी प्रशिक्षण से जोड़ना तथा भविष्य के करियर विकल्पों के प्रति जागरूक करना है।

अनुदेशकों ने दी जानकारी

संस्थान के कई अनुदेशकों (Instructors) द्वारा छात्रों को विभिन्न ट्रेडों, आधुनिक मशीनों, स्मार्ट क्लासरूम, कंप्यूटर लैब और व्यावहारिक कार्यशालाओं (Workshops) की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया. इस दौरान बच्चों ने कई प्रकार की जानकारी हासिल की.

प्रधानाचार्या ने दी बधाई

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती दिनेश कुमारी ने बच्चों के इस एकदिवसीय भ्रमण को सफल बनाने के लिए सभी को बधाई दी तथा कहा है कि इस प्रकार के विजिट से बच्चों में कार्य के प्रति जिज्ञासा बढ़ती है तथा उनका शैक्षिक भी विकास होता है.

इनकी देखरेख में हुआ समापन

यह विजिट अजय कुमार टीजीटी, श्रीमती रीना कुमारी टीजीटी ,हिंदी की अध्यापिका श्रीमती रीना देवी की देखरेख में सम्पन्न हुई. विजिट में गई पूरी टीम ने संस्थान की प्रधानाचार्या व समस्त स्टाफ का सहयोग के लिए हार्दिक आभार जताया है.

समस्त जानकारी टिकरू स्कूल में कार्यरत टीजीटी व मीडिया प्रभारी अजय कुमार ने दी

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *