हिमाचल में 25 जुलाई तक बारिश का यलो अलर्ट,नदी नालों से दूर रहने की सलाह

शिमला : हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर अभी भी जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल का कहना है कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ अभी सक्रिय है। इसी तरह प्रदेश में 25 जुलाई तक मौसम के खराब रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर 24 जुलाई तक यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। खासकर नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री, भरमौर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री, जबकि शिमला में अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज हुआ है। प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित जनजीवन अभी तक पटरी पर नहीं लौट पाया है।

लोगों को अभी भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एचआरटीसी की कई बसें विभिन्न जगहों में फंसी हुई हैं।

करीब 600 रूटों पर आवाजाही बंद है। प्रदेश मेंं 5707 पेयजल स्कीमें प्रभावित हैं। राज्य में भूस्खलन की 61 व बाढ़ आने की 44 घटनाएं घटित हुई हैं।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *