रोहतांग दर्रा के साथ सीबी रेंज की चोटियों में ताजा बर्फबारी

रोहतांग दर्रा के साथ चंद्रभागा रेंज की ऊंची चोटियों में बर्फ के फाहे गिरे हैं। वीरवार रात से कुल्लू-मनाली और लाहौल घाटी में मौसम खराब है।

इस दौरान रोहतांग दर्रा के साथ बारालाचा, कुंजम दर्रा, सेवन सिस्टर पीक, हनुमान टिब्बा में हल्की बर्फबारी हो रही है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।

वहीं बर्फबारी से कुल्लू-मनाली व लाहौल के पर्यटन को भी गति मिलेगी। लाहौल में भारी ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं।

प्रदेश में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है।

रोहतांग पास के करीब हुई ताज़ा बर्फ़बारी

गुरुवार रात को समदो और सेऊबाग में न्यूनतम पारा माइनस में दर्ज हुआ है। बुधवार रात को छह क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज हुआ था। हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। दिन में धूप खिली रहने से हल्की राहत है।

जोगिन्दरनगर की लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज को
करें।