रोहतांग दर्रे सहित प्रदेश की चोटियों पर हिमपात, मैदानों में बारिश

हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल-स्पीति सहित चोटियों में शुक्रवार को हिमपात हुआ है वहीं मैदानी क्षेत्रों में बारिश हुई। जानकारी के अनुसार सुबह के समय लाहौल घाटी में धूप खिली और पर्यटकों ने घूमने का आनंद लिया, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और हिमपात का क्रम शुरू हो गया।

दोपहर बाद रोहतांग सहित चोटियों में भी बर्फ के फाहे गिरे। लाहौल-स्पीति में अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ व साऊथ पोर्टल में भी हिमपात हुआ।

पर्यटन कारोबारियों ने बताया कि पहाड़ों में हो रहे हिमपात से पर्यटन कारोबार को गति मिलेगी। वहीं शिमला सहित प्रदेश के अन्य जिलों के कुछेक क्षेत्रों में बारिश हुई। बारिश व बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

राज्य में शनिवार को पशिचम विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम खराब रहेगा। विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ आंधी और गरज के साथ बारिश होने का यैलो अलर्ट जारी कया गया है।

विभाग के अनुसार प्रदेश में 28 मार्च तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान प्रदेश के कुछेक क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं।

एसपी लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने लोगों व पर्यटकों को हिदायत दी कि वे खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें और आपातकालीन स्थिति में ही यात्रा करें।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *