शिमला और कुफरी में हुई हल्की बर्फबारी

शिमला : बारिश के लिए तरस रहे हिमाचल को अभी राहत नहीं मिली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में अभी बारिश के आसार नहीं है, लेकिन इसके विपरीत राजधानी शिमला में मंगलवार दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और प्रसिद्ध पर्यटक स्थल कुफरी में हल्की बर्फबारी हुई।

शिमला और कुफरी में हुई ताज़ा बर्फ़बारी

इस दौरान शिमला के मालरोड, जाखू और ढली सहित आसपास के क्षेत्रों में भी फाहे गिरे हैं। एकदम से बदले मौसम को देख शिमला पहुंचे सैलानी भी रोमांच से भर गए और फाहों के बीच मस्ती करने लगे।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 10 से 15 जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *