फ़ोटो गैलरी: हमीरपुर की 19 वर्षीय वंशिका परमार बनीं ‘मिस अर्थ इंडिया 2022’

जोगिन्दर नगर।। हमीरपुर की वंशिका परमार ने मिस अर्थ इंडिया-2022 का खिताब जीता है। 19 वर्षीय वंशिका ने नई दिल्ली में आयोजित अंतिम चरण में अन्य प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। मिस अर्थ इंडिया-2022 का खिताब जीतने वाली वंशिका परमार हिमाचल की पहली बेटी बनी हैं।

वंशिका परमार ने मिस इंडिया अर्थ-2022 ख़िताब अपने नाम किया

मिस इंडिया अर्थ-2022 का खिताब जीतने के साथ ही वह अब भारत का प्रतिनिधित्व अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में करेंगी। फिलीपींस में नवम्बर माह में प्रस्तावित मिस अर्थ पेजेंट में वंशिका भाग लेंगी। मिस अर्थ 2022 के लिए फिलीपींस में होने वाली प्रतिस्पर्धा में 90 से अधिक देशों के प्रतिभागी भाग लेंगी।

मिस अर्थ इंडिया 2022 का खिताब जीतने पर मिस अर्थ इंडिया 2021 की विजेता रश्मि माधवी ने वंशिका परमार को क्राऊन पहना कर विजेता का खिताब दिया। विश्व फाइनल में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की संख्या के मामले में यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सौंदर्य प्रतियोगिता है।

जोगिन्दरनगर की लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज को
करें।