PM मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी: जानें सारी खासियतें

जोगिन्दर नगर।। हिमाचल प्रदेश के ऊना में प्रधानमंत्री मोदी ऊना के अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन पंजाब में कीरतपुर साहिब, आनंदपुर साहिब, ज्वाला देवी एवं माता चिंतपूर्णी जैसे तीर्थों को जोड़ेगी।

vande bharat express train
File Photo

नयी वंदे भारत ट्रेन पहले की तुलना में एक उन्नत संस्करण है, जो बहुत हल्की है और कम अवधि में उच्च गति तक पहुंचने में सक्षम है. यह महज 52 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है, जबकि पहले की वन्देभारत को 55 सेकेंड लगता था। पुराने वन्दे भारत 130 किलोमीटर पर चलती थी, इसे अपग्रेड करके 160 किलोमीटर किया गया है. इसे 180 किलोमीटर की अधिकतम रफ़्तार से चलाया जा सकता है।

पांच घंटे में उना से दिल्ली तक का सफर होगा पूरा

महज पांच घंटे में उना से दिल्ली तक का सफर पूरा किया जा सकेगा, जबकि पहले यह सफ़र सात घंटों में पूरा होता था। वन्दे भारत के शुरू होने से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के निवासियों को भी लाभ मिलेगा।

वन्देभारत एक्स्प्रेस सप्ताह में 6 दिन सुबह 5.30 बजे दिल्ली से रवाना होगी और 10.34 बजे उना पहुंचेगी. इसके आगे 11.05 बजे अंब-अंदौरा पहुंचेगी. बुधवार को यह ट्रेन नहीं चलेगी.

नई दिल्ली से ऊना का टाइम टेबल

सुबह 5:50 पर नई दिल्ली से रवाना होगी.
सुबह 8:00 बजे हरियाणा के अंबाला कैंट पहुंचेगी.
सुबह 8:40 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी.
सुबह 10:34 बजे ऊना पहुंचेगी.
सुबह 11:05 बजे अंब-अंदौरा पहुंचेगी.

ऊना से नई दिल्ली का टाइम टेबल

दोपहर 1:00 बजे अंब-अंदौरा से रवाना होगी.
दोपहर 1:21 बजे ऊना पहुंचेगी.
दोपहर 3:25 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी.
दोपहर 4:13 बजे अंबाला पहुंचेगी.
शाम 6:25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

क्या है ट्रेन की खासियत?

वंदे भारत देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन है। इसका रैक ICF चेन्नई में बनकर तैयार हुआ है। लगभग 18 कोच की यह ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें फोटो कौटिलिक अल्ट्रा एयर प्यूरीफायर सिस्टम लगा है। जो GRDO की चंडीगढ़ स्थित लैबोरेटरी में तैयार हुआ है। इसमें रिक्लाइनिंग सीट लगाई गई हैं। साथ ही ऑटोमैटिक फायर सेंसर लगे हैं।

ट्रेन का डिजाइन इस तरह से बनाया गया है कि इसमें झटके महसूस नहीं होंगे। सवारी की उत्तम क्वालिटी होने से चलती ट्रेन में पानी का गिलास तक नहीं छलकेगा।

अन्य ख़ासियतें

  • इंजन: ट्रेन सेल्फ प्रोपेल्ड इंजन युक्त होगी, यानी इसमें अलग से इंजन नहीं होता है। आगे और पीछे दोनों तरफ पायलट केबिन बने होंगे।
  • जीपीएस: ट्रेन में जीपीएस सिस्टम लगा होने से इसकी लोकेशन मोबाइल पर भी चेक कर सकेंगे। मोबाइल एप पर ट्रेन का टाइम व लोकेशन शो होगी।
  • सीसीटीवी: सिक्योरिटी के लिहाज से सीसीटीवी लगे होंगे।
  • जैव-वैक्यूम शौचालय: कोच के शौचालय जैव-वैक्यूम आधारित होंगे, जैसे कि विमान में होते हैं।
  • इमरजेंसी बटन: कोच में इमरजेंसी पुश बटन होगा, इससे किसी भी तरह की इमरजेंसी होने पर दबा सकेंगे।
  • यूरोपियन स्टाइल चेयर : एग्जीक्यूटिव क्लास की चेयर यूरोपियन स्टाइल की आरामदेह सीट है, जो गोल्डन, वायलेट और पिंक कलर में होती है।
  • फ्लाइट जैसी लगेज रैक : इस ट्रेन के लगेज रैक में एलईडी डिफ्यूज लाइट्स लगी हैं, जो अक्सर विमानों में लगी होती हैं।
  • ऑन डिमांड कंटेंट की सुविधा। इसका मतलब है कि ट्रेन के सफर के दौरान यात्री अपनी पसंदीदा फिल्मों या गीतों का आनंद ले सकते हैं।
  • दिव्यांगों के अनुकूल शौचालय
  • सिक्योरिटी से लैस: सुरक्षा की दृष्टि से वंदे भारत में CCTV लगे हैं और इसमें WIFI की सुविधा भी रहेगी।
  • हॉटलाइन बटन: हर सीट पर एक टॉक बटन लगाया गया है़. मसलन सीट के पास के टॉक बटन से सीधे ड्राइवर से बात हो सकती है़.
  • अब चेन खींचने करने की जरूरत नहीं है. इसे लिए अलार्म बटन लगाया गया है.

तीन अन्य वंदे भारत एक्सप्रेस सेवाएँ

देश की सबसे पहली वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चल रही है. दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से कटरा के बीच चलती है. तीसरी वंदे भारत गुजरात की राजधानी गांधीनगर से मुंबई सेंट्रल के बीच चल रही है.

पीएमओ ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत से वहां पर्यटन को बढ़ावा मिलने और यात्रा का एक आरामदायक और तेज तरीका प्रदान करने में मदद मिलेगी. दिल्ली से ऊना के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अंबाला, चंडीगढ़, आनंदपुर साहिब और ऊना में रुकेगी.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *