सावधान ! बैंक से बुजुर्ग का पीछा कर रहा अज्ञात लड़का 50000 रूपये लेकर फरार

जोगिन्दरनगर : सावधान ! अगर आप भी बैंक से पैसे निकाल रहे हैं तो ध्यान रखिये कहीं किसी चोर की नजर आपके पैसों पर तो नहीं है। एक ऐसा ही वाकया जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत सोमवार को घट गया जिसमें एक बुजुर्ग के 50 हजार रूपये एक अज्ञात लड़के ने उड़ा लिए।

सीसीटीवी की फुटेज में कैद हुए लड़के की तस्वीर

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर लगभग 2.28 और 2.45 के बीच एक अज्ञात लड़का भराड़ू (आलगाबाड़ी ) निवासी श्री सुंका मेहरा के बैग से पचास हजार की नगदी चुराकर फरार हो गया।

ज्ञात रहे कि श्री सूंका राम जोकि सेवानिवृत हैं सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक जोगिंदरनगर में पैसे निकालने गए हुए थे। इसी बीच ये लड़का बैंक से ही इनकी रेकी कर रहा था। इस लड़के के साथ 3 और लड़के भी थे।

ये लड़का बुजुर्ग से भराड़ू के लिए उसी बस में सवार हो गया तथा पल पल बुजुर्ग पर नजर रखने लगा। इस अज्ञात लड़के ने भराड़ू पहुँच कर मौका देखते ही बैग से 50 हजार रूपये उड़ा लिए।

उक्त लड़का भराड़ू बाज़ार में लगे सीसीटीवी की फुटेज में कैद हो गया। इसमें साफ़ दिख रहा है कि किस प्रकार उक्त लड़का बुजुर्ग के साथ साथ चल रहा है।  इस लड़के ने चेक दार कमीज तथा जींस की पेंट पहनी हुई है। जिस किसी को ये अज्ञात लड़का मिले तो तुरंत पुलिस को खबर दे ।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *