कोटरोपी के पास छोटे और बड़े वाहनों के लिए बहाल हुआ यातायात
पद्धर उपमंडल के तहत कोटरोपी नामक स्थान के पास बुधवार को छोटे और बड़े वाहनों के लिए यातायात सुचारू रूप से शुरू हो गया है। कोटरोपी के पास एनएच -154 सड़क मार्ग पिछले दिनों भारी बरसात के चलते धंसने के कारण बंद हो गया था।
सर्तक रहें
वहीँ यह सड़क मार्ग एनएचआईए विभाग, स्थानीय प्रशासन, पधर और जोगिन्दरनगर पुलिस विभाग, और अन्य लोगों के सहयोग से सुचारू हो सका है। इस सड़क मार्ग में चलने वाले चालक सावधान रहें सतर्क रहें तथा मानसून के चलते भारी बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा करने से परहेज करें।
इसी स्थान में हुआ था दर्दनाक हादसा
वर्ष 2017 की भीषण त्रासदीदर्दनाक हादसा: 13 अगस्त 2017 की रात कोटरोपी में एक बहुत बड़ा भूस्खलन हुआ था। इस स्थान में पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गया था, जिसकी चपेट में एचआरटीसी की दो बसें और अन्य वाहन आ गए थे।
इस भयानक हादसे में लगभग 46 से 49 लोगों की जान चली गई थी।








