सेवा क्षेत्र में भरे जाएंगे 400 पद, 3 अगस्त को होंगे साक्षात्कार

जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के सौजन्य से बार्बेक्यू-नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड द्वारा सेवा क्षेत्र (हॉस्पिटॅलिटी सेक्टर) में लगभग 400 पदों को भरने के लिए 3 अगस्त को कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी अरविन्द सिंह चौहान ने आज यहां बताया कि इन पदों के लिए 10वीं अथवा 12वीं कक्षा उत्तीर्ण, 18 से 30 वर्ष आयु के अभ्यर्थी पात्र होंगे।

उन्होंने बताया कि 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 16,000 रुपए सीटीसी (11,000 रुपए इन-हेंड) तथा 3 माह सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपरांत 14,000 रुपए इन-हेंड वेतन प्रदान किया जाएगा और होटल मैनेजमेंट/संबंधित ट्रेड के डिप्लोमा धारकों को 20,000 रुपए ष्टञ्जष्ट (14,000 रुपए इन-हेंड) वेतन मिलेगा।

उन्होंने बताया कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को पीएफ. ईएसआईसी, नि:शुल्क भोजन एवं आवास की सुविधा भी उपलब्ध होगी। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली, चेन्नई, मुंबई एवं गुजरात स्थित कंपनी के प्रतिष्ठानों में की जाएगी।

प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपरांत अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा होटल मैनेजमेंट का डिप्लोमा प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को दिल्ली स्थित प्रशिक्षण केंद्र में 7 दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान भोजन एवं आवास की व्यवस्था कंपनी द्वारा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *