सरकारी स्कूलों में अब सप्ताह में 2 दिन मिलेंगे उबले अंडे या फल

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए मिड-डे मील योजना में महत्वपूर्ण संशोधन किया है।

इसको लेकर शिक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी की है, जिसे बुधवार को राजपत्र में प्रकाशित किया गया है। इसके अनुसार अब विद्यार्थियों को सप्ताह में 2 दिन बुधवार और शुक्रवार को मिड-डे मील के साथ पूरक पोषण आहार (टॉप-अप) के रूप में उबला अंडा अथवा फल (केला या सेब) उपलब्ध करवाया जाएगा।

यह विकल्प विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की पसंद के अनुसार दिया जाएगा। जारी अधिसूचना में कहा गया है कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में लागू होगी।

यह संशोधन 20 जुलाई, 2024 को जारी अधिसूचना में आंशिक बदलाव के रूप में किया गया है। योजना की अन्य सभी शर्तें और एसओपी के प्रावधान पहले की तरह प्रभावी रहेंगे।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *