मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में धर्मपुर में मनाया जा रहा पूर्ण राज्यत्व दिवस

मंडी जिला के धर्मपुर में पूर्ण राज्यत्व का राज्य स्तरीय समारोह पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। धर्मपुर बाजार मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगवाई के लिए सज गया है।

आप सभी को हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व दिवस की बधाई

समारोह की अंतिम तैयारियों का जायजा लेने धर्मपुर पहुंचे विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि समारोह को लेकर क्षेत्र की जनता में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा कि आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदर्शनियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

समारोह का मुख्य आकर्षण परेड की तैयारी भी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगवानी के लिए धर्मपुर पूरी तरह से तैयार है। मंडी जिला में यह बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इसके लिए धर्मपुर सहित पूरी मंडी की जनता बधाई की पात्र है। उन्होंने धर्मपुर में इतना बड़ा समारोह आयोजित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि उपायुक्त अरिंदम चौधरी और एसडीएम धर्मपुर राजेंद्र गौतम के नेतृत्व में प्रशासन पूरी तरह जुटा हुआ है।

सभी व्यवस्थाओं को चाक.चौबंद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि समारोह में 6 से 7 हजार लोग सम्मिलित होंगे।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *