चंबा के उरेई-सांबरा मार्ग पर पहाड़ी दरकने से नया बना पुल क्षतिग्रस्त

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के उरेई-सांबरा मार्ग पर भारी भूस्खलन से मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई। गनीमत ये रही कि पहाड़ी दरकने से अचानक गिरे मलबे की चपेट में मार्ग से गुजर रही गाड़िया नहीं आईं।

पहाड़ी दरकने से पुल हुआ क्षतिग्रस्त

अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि पहाड़ी दरकने से नया बनाया गया पुल भी क्षतिग्रस्त हुआ है। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता भाल चंद ने बताया कि शनिवार सुबह 10:30 बजे पहाड़ दरका है। इसके बाद टीमों को माैके के लिए रवाना किया गया।

पालकी में उठाकर सड़क तक पहुंचाया घायल
वहीं जनजातीय क्षेत्र पांगी में दो मंजिला मकान की छत से बर्फ हटाते वक्त संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। 37 वर्षीय शाम सिंह पुत्र दुर्गा दास निवासी पुंटों शुक्रवार शाम करीब 6:00 बजे बर्फ हटाते समय मकान की छत से गिर गया।

इसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायलावस्था में परिजन और ग्रामीण व्यक्ति को पालकी में उठाकर छह किलोमीटर तक बर्फ में पैदल चलकर सड़क तक पहुंचाया।

जहां से आगे नाै किलोमीटर गाड़ी के जरिये उसे सीविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे कुल्लू अस्पताल के लिए रेफर किया गया।

भारी बर्फबारी के बाद भी हालात सामान्य नहीं होने से अब रेफर मरीज के लिए हेलीकॉप्टर ही राहत प्रदान कर सकता है। परिजनाें ने पांगी प्रशासन से हेलीकॉप्टर के जरिये मरीज को एयर लिफ्ट करने की मांग उठाई है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *