श्रीलंका के साथ दो टी-20 मैचों की मेजबानी करेगा धर्मशाला

धर्मशाला : श्रीलंका क्रिकेट टीम के 24 फरवरी से शुरू हो रहे भारत दौरे की शुरुआत तीन टी-20 मैचों की सीरीज से होगी जिसके दो मुकाबले एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में खेले जाएंगे। हालांकि इस बारे में अभी बीसीसीआई की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन सूत्र बताते हैं कि टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में 24 फरवरी को खेला जाएगा.

अगले दो मुकाबले धर्मशाला में 26 व 27 फरवरी का खेले जाएंगे। इसके बाद श्रीलंका टीम इंडिया के साथ दो टेस्ट मैच खेलेगी, जो मोहाली और बंगलूर में आयोजित किए जाएंगे।

एचपीसीए के सचिव सुमित शर्मा ने बताया कि मैचों को रिशेड्यूल की जानकारी मिली हैए लेकिन आधिकारिक रूप से जानकारी अभी सांझा की गई है। उन्होंने बताया कि धर्मशाला स्टेडियम में मैच करवाने के लिए पहले से ही तैयारियां की जा रही हैं। मैचों के जल्दी होने पर तैयारियों को युद्धस्तर पर शुरू कर दिया जाएगा।

टी 20 सीरीज

पहला 24 फरवरी, लखनऊ

दूसरा  26 फरवरी,धर्मशाला

तीसरा 27 फरवरी, धर्मशाला

टेस्ट सीरीज

पहला चार से आठ मार्च, मोहाली

दूसरा 12 से 16 मार्च, बंगलूर

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *