ऊंची चोटियों में बर्फबारी ने बढ़ाई ठण्डक
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के अंतर्गत आते रोहतांग दर्रे सहित समस्त पहाडिय़ों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। कुल्लू व लाहौल घाटी में लगातार जारी बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
लगातार हो रही बर्फबारी
रोहतांग की ऊंची चोटियों सहित बारालाचा जोत में भी बर्फबारी हो रही है। हालांकि लेह मार्ग सहित स्पीति मार्ग में वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से चल रही है लेकिन बर्फ के फाहों का दौर ऐसा ही रहा तो आवाजाही प्रभावित हो सकती है। हालांकि इन दिनों स्पीति सहित लेह सीजन धीमा हो गया है लेकिन देश की सीमा पर बैठे प्रहरियों तक रसद पहुंचने का कार्य चल रहा है। बी.आर.ओ. ने भी मनाली लेह के सरचू तक सड़क मुरम्मत का कार्य चला रखा है। किसानों और बागवानों का कार्य हुआ प्रभावित













