दीवाली के चलते सुबह 8 बजे तक नहीं चलेंगी सरकारी बसें

दीवाली के दिन शाम पांच बजे से लेकर अगली सुबह यानी 21 अक्तूबर तक सुबह आठ बजे तक कोई भी लोकल सेवा प्रदेश भर में नहीं चलेगी।

दीवाली के लिए बाहरी राज्यों से लोगों को घर पहुंचाने के लिए एचआरटीसी ने बसों की स्पैशल सेवा शुरू की है। एचआरटीसी ने 19 अक्तूबर रविवार को एचआरटीसी की 54 स्पेशल बसें चलाई हैं।

दिल्ली से छह बसें और चंडीगढ़ से 48 बसें चलाई गई हैं। दीवाली के दिन शाम पांच बजे से एचआरटीसी बसों के पहिए थम जाएंगे।

बाहरी राज्यों में रह प्रदेश के लोगों को घर पहुंचाने के लिए एचआरटीसी ने स्पेशल बसें चलाई है।

एचआरटीसी के अलग-अलग डिपो से ये बसें चलाई गई हैं। एचआरटीसी दीवाली के लिए स्पेशल बसें दिल्ली, चंडीगढ़, बद्दी से प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए चलाई हैं।

एचआरटीसी की यह बसें दिल्ली, चंडीगढ़, बद्दी के बस अड्डों पर खड़ी होंगी। यह बसें प्रदेश के हर एक जिला कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, चंबा, मंडी, शिमला, बिलासपुर सहित जिलों के अन्य क्षेत्रों को चलेगी।

उधर, एचआरटीसी के एमड़ी डॉ. निपुण जिंदल का कहना है कि निगम प्रबंधन दीवाली के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ व बद्दी से हिमाचल के विभिन्न जिलों व स्थलों के लिए स्पैशल बसें चलाई हैं।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *