शिमला में न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड टूटा, आठ साल बाद तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

हिमाचल प्रदेश में इस बार गर्मी फरवरी महीने में ही रिकार्ड तोडऩे लगी है। फरवरी में ही शिमला जिला का अधिकतम तापमान 23 डिग्री को पार कर गया है। शनिवार को शिमला में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

वहीं न्यूनतम तापमान का रिकार्ड भी शिमला में टूटा है। आठ साल बाद यानी 2015 के बाद फरवरी में सबसे अधिक न्यूनतम पारा दर्ज हुआ है। 18 फरवरी को राजधानी शिमला का तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले 23 फरवरी, 2015 को फरवरी में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना जिला में दर्ज किया गया है।

यहां का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सोलन के बाद कुल्लू के भुंतर में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। यहां का तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इसके अलावा मंडी में 29.2 और सोलन में 29.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा हमीरपुर जिला में 27.3 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर जिला में 28.6 डिग्री सेल्सियस, धर्मशाला में 26.5 और मनाली में 20 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

हिमाचल में इस बार गर्मी का मौसम फरवरी महीने में ही शुरू हो गया है। बढ़ते तापमान के कारण प्रदेश के किसानों बागवानों की समस्याओं में इजाफा हो गया है।

मैदानी क्षेत्रों में जहां सब्जियों व अन्य नकदी फसलों पर संकट मंडरा रहा है, तो वहीं ऊपरी क्षेत्रों में सेब के साथ-साथ अन्य फलों की फसल भी प्रभावित होने लगी है।

स्टोन फ्रूट के अलावा सेब व नाशपाती की भी अर्ली फ्लावरिंग शुरू होने लगी है। बागबानी विशेषज्ञ की मानें तो बदलते मौसम का यह साफ संकेत है।

आज से बदल सकता है मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 19 से 21 फरवरी तक किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 21 फरवरी तक मौसम साफ रहने के आसार हैं।

न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में

स्थान तापमान
केलांग -2.7
कुकुमसेरी -2.1
कल्पा 3.3
मनाली 5.8
सोलन 6.8
धर्मशाला 8.4
मंडी 8.9
ऊना 7.8
हमीरपुर 8.7
बिलासपुर 9.5
शिमला 14.4

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *