हराबाग के जंगलों में मिले प्राचीन मंदिरों के खंडहर एवं मूर्तियाँ

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर क्षेत्र के इतिहास प्रेमियों और ग्रामीण जनमानस के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। क्षेत्र के हराबाग नामक स्थान पर जंगलों और पहाड़ी ढलानों के बीच हाल ही में प्राचीन मंदिर खंडहर, दुर्लभ मूर्तियाँ और शिल्पकला के अद्भुत नमूने प्राप्त हुए हैं, जो ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

हराबाग के जंगलों में मिले प्राचीन मंदिरों के खंडहर

इन मंदिर अवशेषों की शैली, मूर्तिकला, नक्काशी और निर्माण सामग्री को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह मंदिर संभवतः रामायण काल, गुप्त व प्रतिहार युग या किसी अन्य प्राचीन काल से संबंधित हो सकता है।

यह क्षेत्र वर्षों से वनस्पति और उपेक्षा की चादर में ढका हुआ था, परंतु अब यह ऐतिहासिक चेतना का केंद्र बनता जा रहा है।

इस ऐतिहासिक धरोहर के महत्व को देखते हुए जिला परिषद सदस्य विजय भाटिया ने जोगिंदर नगर क्षेत्र के कई युवाओं के साथ मिलकर एक विस्तृत ज्ञापन तैयार किया और उसे उपमंडल अधिकारी नागरिक मनीष चौधरी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश, उपायुक्त मंडी, तथा राज्य व केंद्रीय पुरातत्व विभागों को सौंपा।

उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल की पुरातनता और आध्यात्मिकता को सहेजने का यह सुनहरा अवसर है, जिसे गंवाना हमारे इतिहास के साथ अन्याय होगा।

उन्होंने बताया है ज्ञापन प्राप्त करते हुए उपमंडल अधिकारी जोगिंदर नगर मनीष चौधरी ने आश्वासन दिया कि वे इस मांग को पूरी गंभीरता से माननीय मुख्यमंत्री व संबंधित विभागों तक पहुंचाएंगे और यथासंभव त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे।

धर्म-संस्कृति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *