पांच लाख की रिश्वत लेते पंजाब के डीआईजी गिरफ्तार

हरियाणा में आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार और एएसआई संदीप कुमार लाठर की सुसाइड से मचे बवाल के बीच अब पड़ोसी राज्य पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने रोपड़ रेंज के डीआईजी और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

रिश्वत लेते पंजाब के डीआईजी गिरफ्तार

उन्हें मोहाली से गिरफ्तार किया गया है। मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी से जुड़े मामले में यह कार्यवाही हुई है। कारोबारी की तरफ से उनके खिलाफ शिकायत दी गई थी, जिसके बाद सीबीआई ने ट्रैप लगाकर उन्हें दबोचा।

इससे पंजाब पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। डीआईजी रोपड़ रेंज हरचरण भुल्लर पर एक मामले में राहत देने के एवज में पांच लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है।

सीबीआई ने यह कार्रवाई पूरी गोपनीयता के साथ की। जैसे ही डीआईजी ने रिश्वत की रकम पकड़ी, टीम ने मौके पर ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

उनके पास से नोटों के बंडल भी बरामद हुए हैं। वहीं, गिरफ्तारी के बाद सीबीआई टीम ने डीआईजी के दफ्तर और आवास पर सर्च ऑपरेशन चलाया।

वहां भारी मात्रा में कैश और गहने बरामद किए गए हैं। भुल्लर को शुक्रवार को मोहाली सीबीआई कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

सीबीआई सोर्सेज के मुताबिक स्क्रैप कारोबारी ने डीआईजी भुल्लर के अलावा और भी कुछ अधिकारियों के नाम शिकायत में दिए हैं, जिन पर भी जल्द एक्शन हो सकता है।

इससे पंजाब पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। 2007 बैच के आईपीएस भुल्लर के पिता महल सिंह भुल्लर पंजाब के डीजीपी रह चुके हैं। भु

ल्लर के भाई कुलदीप सिंह भुल्लर भी कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं। भुल्लर को 27 नवंबर, 2024 को रोपड़ रेंज का डीआईजी लगाया गया था।

कोठी से मिला करोड़ों का कैश-गहने

डीआईजी भुल्लर की गिरफ्जारी के बाद सीबीआई की 52 लोगों की टीम उनके मोहाली ऑफिस और चंडीगढ़ के सेक्टर 40 स्थित घर को खंगालने पहुंची, जहां से कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए।

इस दौरान भुल्लर की कोठी से एक करोड़ से ज्यादा का कैश मिला है। यह कैश तीन बैग और एक अटैची में भरा हुआ था।

जिसके बाद सीबीआई टीम को नोट गिनने की मशीन मंगानी पड़ी। इसके अलावा वहां से भारी मात्रा में गहने भी बरामद हुए हैं।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *