महात्मा जी की पुण्य तिथि के अवसर पर होगा अखंड रामायण पाठ व भंडारा

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत बल्ह पंचायत के तहत स्थित वन गुफा बनौण में ब्रह्मलीन महात्मा सदानन्द गिरी जी महाराज की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार दिनांक 8 दिसम्बर को अखंड रामायण पाठ व सोमवार 9 दिसम्बर को भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

ब्रह्मलीन महात्मा सदानन्द जी महाराज

दिनांक 9 दिसम्बर सोमवार को इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है। वनगुफा के महात्मा श्री शिवशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि अखंड रामायण पाठ के आयोजन के लिए हरिद्वार से पंडितों को बुलाया गया है।

महात्मा जी ने समस्त क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि सभी लोग अखंड रामायण पाठ में शिरकत करें व भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण करें।

महात्मा जी ने बताया कि 9 दिसम्बर को दिन के 11 बजे हवन कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। हवन के उपरांत ही 12 बजे आमंत्रित संतों का पूजन होगा उसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

पढ़ें वनगुफा बनौण का इतिहास

बनगुफा बनौण : प्रकृति, शान्ति और अध्यात्म का संगम

 

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *