शिकारी देवी और कमरूनाग मंदिर में बढ़ी श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या

प्रसिद्ध शक्तिपीठ शिकारी देवी में इन दिनों में आस्था का सैलाब उमड़ा है। मैदानी इलाकों में लगातार बढ़ती गर्मी के चलते श्रद्धालु व पर्यटकों ने इन दिनों हसीन वादियों की ओर रूख किया हुआ है। दिन-रात मंदिर परिसर में पहुंचने के लिए पर्यटकों व श्रद्वालुओं का तांता लग रहा है।

हिमाचल प्रदेश का प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर धार्मिक स्थल शिकारी देवी मंदिर करसोग-जंजैहली घाटी में 11,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। इस क्षेत्र की खास बात यह कि यहां हमेशा ठंड रहती है।

जिसका नजारा लेने के लिए भारत वर्ष के जम्मू-कश्मीर, पंजाब, दिल्ली सहित अन्य राज्यों के अलावा विदेशी पर्यटक पहुंचते है। ऊंची पहाड़ी पर स्थित मंदिर के नजारे को देखकर पर्यटक हैरान होते हैं।

शिकारी चोटी के रास्ते में घने जंगल अद्भुत हैं। मंदिर परिसर तक पहुंचने के लिए पहाड़ी पर बनी सैकड़ों सीढिय़ों पर एक-एक कदम के साथ पहुंचना पड़ता है।

आसमान को छूता नजर आता है मंदिर

देवी मां यहां खुले आसमान के नीचे विराजमान हैं। इस मंदिर के कई अद्भुत रहस्य है। कई बार मंदिर की छत बनाने का काम शुरू किया गया, लेकिन हर बार कोशिश नाकाम रही।

मंदिर के ऊपर छत नहीं ठहर पाई। यह माता का ही चमत्कार है। बर्फबारी के दौरान समूचा क्षेत्र चांदी युक्त हो जाता है। लेकिन मां की मूर्ति के ऊपर बर्फ टिक नहीं पाती।

प्राचीन मान्यताओं के मुताबिक जो भी श्रद्धालु मां के दरबार में आकर मन्नत मांगता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

दोनों धार्मिक स्थलों पर मौसम सुहाना

देश के मैदानी इलाकों में चिलचिलाती गर्मी से निजात पाने के लिए लोग पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। मंडी के शिकारी देवी, देव और कमरुनाग में भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

अधिक ऊंचाई पर इन दोनों धार्मिक पर्यटन स्थलों में मौसम ठंडा है। 10-15 डिग्री सैल्सियस तापमान को लेकर पर्यटक झूम उठे हैं। कुछ लोग अपने साथ खाना बनाने का सामान लाकर जंगल में की टेंट लगाकर पिकनिक मना रहे हैं।

शिकारी देवी माता मंदिर में गत दो रविवार से भारी भीड़ है। रोजाना सैंकड़ों वाहन पहुंच रहे हैं। दोनों मंदिरों से कुछ दूरी पर ही पार्किंग की व्यवस्था भी है।

यह भी पढ़ें

रहस्यों की देवी है शिकारी धार में विराजमान माँ शिकारी देवी

वर्षा के देवता हैं बाबा कमरुनाग

जोगिन्दरनगर की लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज को
करें।