2 महीने बाद सुनाई देगी छुक- छुक, कालका से सोलन के बीच कल से चलेंगी दो स्पेशल ट्रेन

विश्व धरोहर कालका शिमला रेललाइन पर लंबे अंतरात बाद यात्रियों को रेल सेवाओं को लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। रेलवे द्वारा 20 सितंबर से कालका से सोलन के बीच दो स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

इसके लिए रेलवे ने सोमवार को कालका से सोलन तक रेल मार्ग पर ट्रायल किया, जो सफल रहा था। करीब दो माह के लंबे अंतराल बाद आज से इस रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। इससे पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को लाभ होगा।

रेलवे द्वारा इस संबंध में ट्रेनों की समय सारणी भी जारी कर दी गई है। जानकारी के अनुसार कालका से सोलन के बीच दो स्पेशल गाडिय़ां चलाने की योजना है। यह दोनों गाडिय़ां अनारक्षित होगी। इसमें पहली गाड़ी संख्या-04506 सुबह साढ़े चार बजे कालका से चलकर 7:15 पर सोलन पहुंचेगी।

इसके बाद यह गाड़ी 9:10 बजे सोलन से वापस कालका को चलेगी और दोपहर 11:55 पर कालका वापस पहुंचेगी। इसके अलावा दूसरी गाड़ी संख्या 04516 दिन में 12:10 बजे कालका से चलेगी और दोपहर बार 2:55 बजे सोलन पहुंचेगी।

यह गाड़ी सोलन से 5:00 बजे शाम वापस चलेगी और 7:45 पर कालका वापस पहुंचेगी। विश्व धरोहर कालका शिमला ट्रेक बहाली का कार्य इन दिनों तेजी से चल रहा है। आगामी दिनों में जल्द ही ट्रेन शिमला तक पहुंच जाएगी।

जोगिन्दरनगर की लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज को
करें।