अब 24 घंटे डीडी हिमाचल, सीएम सुक्खू की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया शुभारंभ

शिमला : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर गुरुवार को शिमला पहुंच गए, जहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनका स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पीटरहॉफ से दूरदर्शन की 24 घंटे की सेवाओं का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पहला दूरदर्शन का प्रसारण जब शुरू हुआ तो दो श्रीमती इंदिरा गांधी ने कहा था कि यह पूरे देश का चैनल है।

धीरे-धीरे दूरदर्शन को पंख लगे और यह चैनल अपनी महता को बढ़ाता चला गया। इसमें सबसे ज्यादा योगदान रामायण और महाभारत का रहा है। जब हिमाचल में दूरदर्शन शुरू हुआ था, तो यहां आधा-पौने घंटे का प्रसारण होता था।

अब मैं धन्यवाद करता हूँ अनुराग ठाकुर का, जो हिमाचल की आवाज बने और आपकी बदौलत ही हिमाचल को 24 घंटे का प्रसारण शुरू किया। यह आपके ही प्रयासों का नतीजा है।

हिमाचल की जनता का विकास करने का उद्देश्य मौजूदा सरकार का है। सीएम ने कहा कि पर्टियां भिन्न हो सकती हैं, विचारधार भिन्न हो सकते हैं, लेकिन हमारा लक्ष्य हिमाचल का विकास होना चाहिए।

श्री सुक्खू ने अनुराग ठाकुर को कहा कि आप हमारे केंद्रीय मंत्री हैं और हम पार्टी विचारधारा से ऊपर उठकर सोचेंगे, तभी हिमाचल का विकास होगा। सरकार बदलती रहती है।

सत्ता आती रहती है, लेकिन सभी योजनाओं को अमलीजामा पहनाना हमार कत्र्तव्य है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से अुनरोध है कि खेल से संबंधित जो अनुभव आपके पास है, उसका लाभ हिमाचल उठाना चाहता है।

हम चाहते हैं कि विश्व स्तरीय स्पोट्र्स इन्फ्रास्ट्रक्र हिमाचल के पास हो, ताकि हिमाचल के खिलाड़ी पूरी दुनिया में अपना डंका बजा सकें।

ऐसे में हम आपसे सहयोग चाहते हैं। आप हिमाचल का प्रतिनिधित्व करते हैं। आप हामरी सरकार का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। हम चाहते हैं कि केंद्रीय योजनाओं का लाभ हमे मिले।

आप हमारा नाम रोशन कर रहे हैं। इससे पहले केंद्रीय सूचना एंव प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को शुरू करेंगे।

माता चिंतपूर्णी का मंदिर हो या कोई अन्य मंदिर, धार्मिक स्थल चाहे किसी भी धर्म से संबंधित हो, उसे दिखाया जा सकेगा।

प्रदेश के संगीत में बहुत मिठास है। अब यह हिमाचल प्रदेश तक ही सीमित नहीं रहेगा। इसे देश दुनिया में दिखाया जा सकेगा।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *