कोटली के सैनिक का गाना “ओ मेरी माँ” यू ट्यूब में मचा रहा धमाल

जोगिन्दरनगर : जिला मंडी में कोटली के रहने वाले बहुचर्चित गायक टी.आर. डोगरा का गीत “ओ मेरी माँ” यू ट्यूब पे हिमालया रिकार्ड्स की ओर से रिलीज किया गया है. यह गाना यू ट्यूब पर छा रहा है. टी आर डोगरा आजकल सीआरपीएफ फ़ोर्स में अपने सेवाएं दे रहे हैं. देश सेवा के अलावा गाने का भी शौक रखते हैं. सलाम है ऐसे सैनिक को जिसने अपनी देश सेवा के अलावा माँ और बेटे के रिश्ते को अपने सुरों से जोड़ कर जिन्दा रखा है.

सभी माओं को समर्पित

आप को बता दें कि माँ और बेटे पर फिल्माया और दिल को छू लेने वाला यह गाना टी आर डोगरा ने अपनी माँ और सभी माओं को समर्पित किया है.

देश सेवा के अलावा गाने का रखते हैं शौक

आप सभी से निवेदन है कि आप सभी गाना जरूर देखें और शेयर करे व चैनल को भी सब्सक्राइब करें. टी आर डोगरा सीआरपीएफ फ़ोर्स में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और गाने का शौक रखते हैं. खुद टी आर डोगरा ने यह गाना गाया है और डॉ गौरव ठाकुर ने यह गाना लिखा है.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *