चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा होने से टला

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर में पुराने मेला मैदान में वाहन चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा होने से टल गया. जानकारी के अनुसार पुराने मेला मैदान में कार को पार्किंग किया गया था.

2 लेंटरों को पार करती हुई गिरी कार

पार्किंग की हुई कार को जैसे ही कार चालक ने चलाने की कोशिश की तो बैक गियर लगने से 2 लेंटरों को पार करती हुई करीब 15 फुट नीचे जा गिरी.

 

खड़ी बाइक के ऊपर गिरी

यह कार एनएसी मार्किट के पास पार्किंग की  गई बाइक के ऊपर गिरी. जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया. इस हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर जाम लगा रहा. पुलिस में इस बारे कोई मामला दर्ज़ नहीं हुआ है.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *