शनि मंदिर मच्छयाल में 21 अगस्त से शुरू होगा 3 दिवसीय मेला

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मच्छयाल में शनिदेव मंदिर परिसर में 3 दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले का आयोजन प्रबंध समिति शंतिघाट मच्छयाल की ओर से किया जा रहा है।

इस 3 दिवसीय मेले को लेकर आयोजकों द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 3 दिनों तक चलने वाले इस मेले में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम,खेलकूद गतिविधियों और पारम्परिक कुश्तियों का आयोजन भी किया जा रहा है।

मेले के आयोजकों के अनुसार मेले के दौरान 21 और 22 अगस्त को रात्रि को सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन भी करवाया जा रहा है। इन सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय कलाकारों के साथ -साथ विभिन्न महिला मंडलों और स्कूली विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएँगी।

लोक संस्कृति और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इन कार्यक्रमों में गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां मेले में आने वाले लोगों के लिए विशेष आकर्षण होंगी।

पढ़ें इस धार्मिक स्थल मच्छयाल के बारे में

प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मच्छयाल में होती है मच्छलियों की पूजा

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *