आरसीएफसी शिफ्ट करने के विरोध में हुआ ज़ोरदार धरना-प्रदर्शन

जोगिन्दरनगर: जोगिन्दरनगर में कार्यरत क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र (आरसीएफसी) को सोलन स्थानांतरित किए जाने के विरोध में गठित संघर्ष समिति के आह्वान पर गुरुवार को जोगिन्दरनगर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन में विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, पूर्व सैनिकों, व्यापारियों तथा स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर केंद्र को जोगिंदर नगर से स्थानांतरित न करने की मांग उठाई।

प्रदर्शन के बाद शहर में रोष रैली निकालकर स्थानीय एसडीएम के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। प्रदर्शन में स्थानीय विधायक प्रकाश राणा, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जीवन ठाकुर, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता पंकज जम्वाल, जिला परिषद सदस्य एवं माकपा नेता कुशाल भारद्वाज, पूर्व सैनिक लीग के प्रतिनिधि, जिला कांग्रेस प्रवक्ता गुरशरण परमार, रोटरी क्लब जोगिंदर नगर तथा व्यापार मंडल जोगिंदर नगर सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

प्रधानमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र, उत्तरी क्षेत्र-1, राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत कार्यरत एक महत्वपूर्ण एवं प्रतिष्ठित केंद्र है।

यह केंद्र उत्तर भारत के सात राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ तथा हिमाचल प्रदेश के लिए औषधीय एवं सुगंधित पौधों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

ज्ञापन में कहा गया कि केंद्र का प्रमुख उद्देश्य किसानों एवं विद्यार्थियों को औषधीय पौधों के संबंध में प्रशिक्षण देना, उच्च गुणवत्ता वाली रोपण सामग्री विकसित करना तथा औषधीय फसलों के उत्पादन और विपणन में किसानों को तकनीकी सहयोग उपलब्ध करवाना है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *