शहीद का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

ज्वाली: उपमंडल फतेहपुर की पंचायत लरहूं के 28 वर्षीय सैनिक जसबीर सिंह का शव उनके गांव में पहुंचते ही समस्त पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई तथा परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हुआ।

अंतिम संस्कार के वक्त का फोटो

सैनिक का शव जैसे ही घर में पहुंचा तो चीखों-पुकार ही सुनाई दे रही थी। सैनिक का शव देखकर माता फूट-फूट कर रोई तो वहीं दोनों बच्चियां भी अपने पिता के शव को निहारती रहीं।

पत्नी शालू भी आखिरी धाम पर पहुंचकर खूब रोई। इस दौरान सेना की एक टुकड़ी ने सैनिक को सलामी दी।

रविवार को परोल स्थित आखिरी धाम पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

सैनिक के बड़े भाई ने मुखाग्नि दी। प्रशासन की तरह से पुलिस चौकी रैहन की टीम, नायब तहसीलदार फतेहपुर व क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों ने शामिल होकर सैनिक को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *