भालारिहड़ा गाँव में दो दिवसीय मां शारदा मेला धूमधाम से सम्पन्न

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत भालारिहड़ा गाँव में स्थित मां शारदा मंदिर मेला वीरवार को धूमधाम से सम्पन्न हो गया। वहीँ बुधवार को रात्रि जागरण में क्षेत्र के प्रसिद्ध गायक राकेश रावत व उनकी भजन मण्डली द्वारा माँ की महिमा का गुणगान भी किया गया।

भव्य जलेब

समापन समारोह की अध्यक्षता विकास खंड चौंतडा के खंड विकास अधिकारी अनुभव तनवर ने बतौर मुख्यातिथि की। मुख्य अतिथि अनुभव तनवर सबसे पहले देव पशाकोट कुट खेतडू की भव्य जलेब में शामिल हुए और देव पशाकोट के चरणों में शीश नवाया। उसके बाद माता शारदा के मंदिर में माथा टेका।

मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम करते महिला मंडल

संजय जम्वाल ने किया मुख्यातिथि का स्वागत

मेला कमेटी के प्रधान संजय जमवाल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंनें मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मेले के दौरान स्थानीय बच्चों ने विभिन्न गायन व नृत्य कार्यक्रम पेश किए गए।

सांस्कृतिक कार्यक्रम

वहीं, महिला मंडल हराबाग की महिलाओं ने पहाड़ी नाटी प्रस्तुत कर समा बांधा। इसके अलावा मटका फोड़, म्यूजिकल चेयर और रस्साकसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

मटका फोड़ प्रतियोगिता में महिला मंडल पट्ट ने बाजी मारी। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में महिला मंडल आहडू प्रथम व महिला मंडल गदयाडा दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, रस्साकसी में महिला मंडल हराबाग ने विजयी रहा।

मेले में मुख्यातिथि

मुख्यातिथि ने कहा

इस मौके पर मुख्यातिथि अनुभव तनवर ने कहा कि ऐसे मेले हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के जीवंत प्रतीक हैं, जो हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं।

आज के दौर में जब लोग अपनी परंपराओं से दूर होते जा रहे हैं, ऐसे आयोजन हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोने की प्रेरणा देते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में सौहार्द, सहयोग और एकता की भावना और अधिक मजबूत होती है।

माँ भगवती का हुआ गुणगान

वहीँ शारदा माता मंदिर में राकेश रावत एंड पार्टी ने बुधवार रात्रि को जागरण द्वारा माँ भगवती की महिमा का गुणगान किया। इस जागरण में सैंकड़ों भक्तों ने माँ का आशीर्वाद लिया। इस जागरण का आयोजन भट्ट परिवार के द्वारा हर वर्ष किया जाता है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *