विनय कुमार सर्वसम्मति से चुने गए हिमाचल विधानसभा के उपाध्यक्ष

हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कांग्रेस विधायक विनय कुमार को सर्वसम्मति से विधानसभा का उपाध्यक्ष चुने जाने की मंगलवार को घोषणा की।

विधानसभा उपाध्यक्ष बने विनय कुमार

कुलदीप पठानिया ने कहा कि विनय कुमार प्रथम बार वर्ष 2012 में विधान सभा सदस्य निर्वाचित हुए थे तथा 2012 से 2017 तक मुख्य संसदीय सचिव के पद पर रहे हैं।

वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विनय कुमार को सर्वसम्मति से चुने जाने पर बधाई दी है।

सिरमौर जिले के रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र से तीन बार के कांग्रेस विधायक विनय कुमार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा का नया उपाध्यक्ष चुने जाने की संभावना पहले से ही थी क्योंकि पार्टी आलाकमान ने उनकी उम्मीदवारी को हरी झंडी दे दी थी।

उपाध्यक्ष पद के चुनाव का प्रस्ताव आज संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने पेश किया। रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र से एक विधायक के नाम का प्रस्ताव आज सदन में रखे जाने के बाद अन्य सदस्यों ने भी उनके नाम का समर्थन किया।

विनय कुमार स्वर्गीय डॉ. प्रेम सिंह (पूर्व मुख्य संसदीय सचिव हि.प्र. सरकार) के पुत्र हैं। उनका जन्म 12 मार्च, 1978 को मैना बाग जिला में हुआ था।

पठानिया ने कहा कि उन्हें आशा है कि विनय कुमार को जो जिम्मेवारी सौंपी गई है वे उसका पूरी कुशलता तथा सर्वाेच्च योग्यता से निर्वहन करने का प्रयास करेंगे तथा जनभावना पर खरे उतरेंगे।

पठानिया ने कहा कि विनय कुमार एक योग्य एवं अनुभवी राजनेता हैं। उन्होंने कहा कि श्री विनय कुमार श्री रेणुका जी विधान सभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार विधान सभा सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए हैं तथा वह अपने अनुभव का लाभ इस सदन को भी देंगे।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *