जयराम कैबिनेट में जानिए कौन-कौन बना मंत्री ?

जयराम सरकार में नई पीढ़ी, युवा नेतृत्व के साथ लवरेज 11 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली है। कैबिनेट में प्रदेश के सभी ज़िलों को तरजीह दी है, तो वहीं अनुभव और नए जोश की भी झलक देखने को मिली है। कैबिनेट में क्षेत्रीय और जातिगत समीकरणों को भी ध्यान में रखा गया है, ताकि कोई भी वर्ग खुद को ठगा महसूस न करें। कुल मिलाकर जयराम कैबिनेट में सबका साथ, सबका विकास ध्येय का पूरा ख्याल रखा गया है।

 

जानिए कौन बना मंत्री 

1.महेंद्र सिंह ठाकुर: महेंद्र सिंह ठाकुर मंडी की धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से हैं। वह छह बार के विधायक हैं। कैबिनेट में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बाद पहले स्थान पर शपथ लेने वाले धर्मपुर से विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर को आइपीएच विभाग मिला है। बता दें कि महेंद्र ठाकुर को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
2. सुरेश भारद्वाज: सुरेश भारद्धाज शिमला शहरी सीट से हैं। कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद उनको शिक्षा विभाग मिला है।
3. अनिल शर्मा: अनिल शर्मा मंडी से हैं। वह मौजूदा कांग्रेस सरकार में मंत्री थे। लेकिन चुनाव से ठीक पहले, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। वह तीन बार विधायक और एक बार राज्यसभा सांसद भी रहे। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद उनको ऊर्जा मंत्रालय विभाग मिला है।
4.किशन कपूर: कांगड़ा के धर्मशाला से जीते किशन कपूर को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
5. वीरेंद्र कंवर : ऊना के कुटलेहड़ सीट से जीते वीरेंद्र कंवर को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
6.गोविंद ठाकुर : मनाली सीट से जीते गोविंद ठाकुर के भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। उनको पर्यटन युवा सेवाएं और बागवानी विभाग मिला है।
7. राजीव सैजल : सोलन की कसौली सीट से जीते राजीव सैजल भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।
8. सरवीण चौधरी :  शाहपुर से जीती सरवीण चौधरी को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।
9. रामलाल मार्कंडेय: लाहौल स्पीति से जीते रामलाल मार्कंडेय को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
10. विपिन सिंह परमार: हिमाचल प्रदेश बीजेपी कांगड़ा चंबा युवा मोर्चा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
11. विक्रम सिंह ठाकुर: जसवां परागपुर सीट से जीते विक्रम सिंह ठाकुर को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।