दीवाली पर्व के चलते एचआरटीसी ने शुरू की 257 बसों की स्पेशल सेवा

दीवाली पर्व के लिए एचआरटीसी ने बसों की स्पेशल सेवा शुरू की है। 19 अक्तूबर रविवार को एचआरटीसी की 54 स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। दिल्ली से छह बसें और चंडीगढ़ से 48 बसें चलेंगी।

इस दिन बद्दी से कोई भी बस सेवा प्रदेश के जिलों को नहीं होगी। दिवाली के दिन शाम पांच बजे से लेकर अगली सुबह यानी 21 अगस्त तक सुबह आठ बजे तक कोई भी लोकल सेवा प्रदेश भर में नहीं चलेगी। दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी के लिए एचआरटीसी ने शनिवार को 106 स्पेशल बसें चलाई हैं।

इसमें दिल्ली से 44, चंडीगढ़ से 54 और बद्दी से आठ बसें चलाई गई हैं।

बाहरी राज्यों में रह प्रदेश के लोगों को घर पहुंचाने के लिए एचआरटीसी ने 257 स्पेशल बसें चलाई है। एचआरटीसी के अलग-अलग डिपो से ये बसें चलाई गई हैं।

एचआरटीसी दिवाली के लिए स्पेशल बसें दिल्ली, चंडीगढ़ व बद्दी से प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए चलाई हैं। एचआरटीसी की यह बसें दिल्ली, चंडीगढ़ व बद्दी के बस अड्डों पर खड़ी होंगी।

यह बसें प्रदेश के हर एक जिला कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, चंबा, मंडी, शिमला, बिलासपुर सहित जिलों के अन्य क्षेत्रों को चलेगी और यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाएंगी।

डिमांड पर भेजीं जाएंगी बसें

निगम प्रबंधन ने डीएम, डीडीएम, आरएम और टीएम की ड्यूटी निर्धारित की है। वहीं डिमांड पर भी बसें चलाने को कहा है।

एचआरटीसी के एमड़ी डा. निपुण जिंदल का कहना है कि निगम प्रबंधन दिवाली के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ व बद्दी से हिमाचल के विभिन्न जिलों व स्थलों के लिए स्पेशल बसें चलाई हैं।

इस संबंध सभी डीएम व आरएम को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यदि अधिक बसों की जरूरत पड़ी तो डिमांड पर भी निगम बसें चलाएगा।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *