लडभड़ोल के रैंस नामक स्थान में पलटी एचआरटीसी बस
लडभड़ोल से गंगोटी रूट पर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस बुधवार को रैैंस के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ और बस में सवार तीनों यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
चालक की त्वरित सूझबूझ और समय रहते उठाए गए कदम के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
मिली जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की यह बस रोजाना की तरह अपने तय लडभड़ोल-गंगोटी रूट पर थी।
वापसी के दौरान रैंस के पास अचानक बस में प्रेशर बनना बंद हो गया, जिससे गाड़ी के ब्रेक पूरी तरह फेल हो गए।
बस के ब्रेक फेल होते ही चालक ने अपना आपा नहीं खोया।
आगे गहरी खाई को देखते हुए चालक ने समझदारी दिखाई और अनियंत्रित हो रही बस को सड़क किनारे बनी एक दीवार की तरफ मोड़ दिया।
दीवार से टकराने के बाद बस सड़क पर ही पलट गई।








