26 जुलाई को ग्राम पंचायत बल्ह में होगा ग्राम सभा का आयोजन

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत स्थित ग्राम पंचायत बल्ह में 26 जुलाई को ग्राम सभा का आयोजन होने जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए पंचायत प्रधान श्री सतीश कुमार ने बताया कि ग्राम सभा में पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों, विभिन्न सरकारी योजनाओं और जन समस्याओं पर चर्चा की जाएगी ।

अधिक संख्या में लें भाग

पंचायत प्रधान ने पंचायत के सभी गाँववासियों से अपील की है कि वे ग्राम सभा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और अपने सुझाव व समस्याएं बैठक में रखें, ताकि पंचायत के समग्र विकास के लिए उचित निर्णय लिए जा सकें !

यह रहेगा बैठक का एजेंडा

  • इस ग्राम सभा में गत ग्राम सभा कार्यवाही की पुष्टि की जाएगी।
  • गत त्रैमासिक आय-व्यय पर चर्चा  होगी।
  • बरसात में जल जनित रोगों के बार में चर्चा की जाएगी ।
  • आपदा प्रबंधन के संबंध में लोगों को जागरूक किया जाएगा ।
  • स्वच्छ भारत मिशन , एंटी चिट्टा के तहत नशा निवारण व पंचायत में हो रहे विभिन्न प्रकार के विकास कार्यों के बारे में चर्चा परिचर्चा की जाएगी।

 कोरम को बनाएं सफल

उधर पंचायत प्रधान सतीश कुमार ने पंचायत की समस्त जनता से आग्रह किया है कि 26 जुलाई 2026 रविवार को सुबह 10:00 बजे अनिवार्य रूप से पंचायत पहुँच कर ग्राम सभा के कोरम को सफल बनाकर पंचायत विकास कार्यों के लिए सहयोग करें ताकि आने वाले समय में पंचायत में होने वाले विकास कार्यों में ओर गति मिल सके !

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *