शवयात्रा के दौरान हुआ कुछ ऐसा, सभी लाश को छोड़कर भागे

जोगिन्दरनगर डॉट कॉम|| रविवार सुबह करीब 11 बजे लोग शव को लेकर श्मशानघाट जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में कुछ ऐसा हुआ कि जिससे शवयात्रा में भगदड़ मच गई। लोग शव वहीं छोड़कर जाने बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

दरअसल मंडी जिले के लडभड़ोल गांव में शवयात्रा में जा रहे लोगों पर रंगड़ों ने हमला कर दिया जिससे शवयात्रा में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए शव को मौके पर ही छोड़ कर वहां से भाग खड़े हुए। इस घटना में कई लोग घायल हुए. गंभीर रूप से घायल चार लोगों को 108 एंबुलेंस की मदद से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लडभड़ोल पहुंचाया गया।

स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. शिवाली बरवाल व स्टाफ नर्स रेखा देवी ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। डॉ. शिवाली बरवाल ने बताया कि घायल लोगों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। कई अन्य लोगों का उपचार निजी क्लीनिकों में किया गया।

जानकारी के अनुसार तहसील मुख्यालय लडभड़ोल के स्थानीय गांव भड़ोल में रविवार सुबह एक महिला का देहांत हो गया जो पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रही थी।

रंगड़ों का हमला थोड़ा थमने पर पुरानी बोरियां व घास जला कर धुआं करके रंगड़ों को भगाया गया और शवयात्रा पूरी की गयी।  बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।

रंगड़ों के हमले में कार्तिक उपाध्याय, संजीव उपाध्याय महेंद्र भारद्वाज, सहित चंदन हिमाचली, पियूष, पार्थ, विजय कांत शर्मा, अंकू  सहित कई लोग घायल हो गए हैं। लडभड़ोल पंचायत के पूर्व उपप्रधान हरनाम सिंह ने बताया कि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।

(टाइटल इमेज सांकेतिक है)

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *