पुलिस सब इंस्पेक्टर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस के सब इंस्पेक्टर को 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगों हाथों पकड़ा गया है. आरोपी सब इंस्पेक्टर सदर थाना शिमला में कार्यरत है. सब इंस्पेक्टर ने एक क्रिमिनल केस के इन्वेस्टीगेशन अधिकारी के तौर पर रिश्वत की मांग की थी. इस कार्यवाही को स्टेट विजिलेंस एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने अंजाम दिया है.

सबसे बड़ी बात यह है कि विजिलेंस की टीम ने थाना में घुसकर इस कार्यवाही को अंजाम दिया है. यह मामला दोपहर 2 से अढ़ाई बजे के बीच का बताया जा रहा है.

आरोपी सब इंस्पेक्टर जिला मंडी के सुन्दरनगर उपमंडल का रहने वाला है.बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ एक महिला ने शिकायत की थी. आरोपी शिकायतकर्ता महिला के भाई को आपराधिक मामले से बचाने की एवज में 50 हजार की रिश्वत की मांग कर रहा था.

आरोपी द्वारा गिरफ्तारी को भी टाला जा रहा था. जिसके चलते स्टेट विजिलेंस और एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सदर पुलिस थाना के आईओ रूम में दबिश दी और पुलिस अधिकारी को काबू किया.

विजिलेंस आरोपी की चल अचल सम्पति के अलावा बैंक खातों की भी खंगाल सकती है. आरोपी को अदालत में पेश करने की कार्यवाही की जा रही है.

विजिलेंस की पुलिस अधीक्षक अंजुम आरा ने बताया कि मामले की जांच ज़ारी है. आरोपी को 24 घंटे के भीतर अदालत में पेश किया जाएगा.

 

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *