हिमाचल प्रदेश सरकार ने 3 मार्च को कर्मचारियों की छुट्टी लेने पर रोक लगा दी है। गुरुवार को कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली और पे कमीशन की विसंगतियों को लेकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करेंगे। इससे एक दिन पहले मुख्य सचिव ने सभी विभागाध्यक्षों को लिखित में आदेश जारी कर दिए हैं।
सरकार ने सिविल सर्विस रूल्स 3 और 7 का हवाला देते हुए आदेश जारी किए हैं कि प्रदर्शन, घेराव, हड़ताल, बायकॉट, पेन डाउन स्ट्राइक और सामूहिक अवकाश लेने और इस तरह की अन्य गतिविधियों में शामिल सरकारी कर्मचारियों का वेतन काटा जाएगा।
ऐसे कर्मचारियों पर आपराधिक मामला भी दर्ज हो सकता है। संबंधित विभाग द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। कार्मिक विभाग ने कहा है कि ऐसी गतिविधियों के लिए अगर कर्मचारी विभाग को नोटिस भी देते हैं तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। आदेशों में स्पष्ट किया है कि अभी विधानसभा का बजट सत्र जारी है, ऐसे में कर्मचारियों को छुट्टियां देने पर रोक लगाई गई है।
यह भी पढ़ें
- सरकारी कर्मचारियों के तबादलों पर फिर लगी रोक
सामान्य तबादलों पर दस दिन के लिए मिली छूट अब समाप्त हो गई है। अब…
- कर्मचारियों को बड़ी राहत की तैयारी में प्रदेश सरकार
हिमाचल में 1.20 लाख कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन की मांग पर कुछ होने वाला है।…
- भरमौर की पहाड़ियों पर हुई बर्फबारी
चम्बा : भरमौर की पहाड़ियों पर हल्का हिमपात हुआ। मणिमहेश कैलाश के अलावा कम ऊंचाई…
- नए पे-रिवीजन रूल्स की अधिसूचना जारी, कर्मचारियों को 28 फीसदी डीए
हिमाचल के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए नया पे-कमीशन लागू हो गया है। अतिरिक्त मुख्य…






























