हिमाचल के मध्य और उच्च पर्वतीय कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार

हिमाचल प्रदेश में के कई भागों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 12 और 13 फरवरी को बारिश-बर्फबारी हो सकती है।

पिछले दिनों जोगिन्दरनगर की पहाड़ियों में हुई बर्फ़बारी का एक नज़ारा

इसके बाद 14 से 16 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। 17 फरवरी की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से राज्य में 18 फरवरी से बारिश-बर्फबारी की गतिविधि में तेजी आने के आसार हैं।

19 व 20 फरवरी को राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी होगी। इस दौरान तापमान में भी गिरावट की संभावना है। वहीं, राजधानी शिमला व आसपास भागें में भी आज हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए हुए हैं।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 5.6, सुंदरनगर 2.7, भुंतर 1.5, कल्पा -1.2, धर्मशाला 4.4, ऊना 3.8, नाहन 8.1, पालमपुर 4.5, सोलन 3.0, मनाली 0.2, कांगड़ा 5.6,

मंडी 2.8, बिलासपुर 5.0, चंबा 4.9, जुब्बड़हट्टी 8.0, कुफरी 4.2, नारकंडा 1.1, भरमौर 2.7, रिकांगपिओ 1.2, सेऊबाग 1.0, धौलाकुआं 6.4, बरठीं 3.4, समदो -7.2, सराहन 5.5 और देहरागोपीपुर में 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *