सूर्य ग्रहण के कारण आज नहीं होगी गोवर्धन पूजा

यूँ तो दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। इसे देश के कुछ हिस्सों में अन्नकूट के नाम से भी जानते हैं। लेकिन इस साल सूर्यग्रहण के कारण गोवर्धन पूजा दिवाली के अगले दिन नहीं होगी। इस बार गोवर्धन पूजा 26 अक्तूबर को की जाएगी। देखें सूर्य ग्रहण और गोवर्धन पूजा की टाइमिंग

गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा के दिन 56 या 108 तरह के पकवानों का श्रीकृष्ण को भोग लगाना शुभ माना जाता है। इन पकवानों को ‘अन्नकूट’ कहते हैं।

गोवर्धन पूजा कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाई जाती है। अन्नकूट को दिवाली के ठीक अगले दिन मनाते हैं। लेकिन इस साल सूर्यग्रहण के कारण गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इसी दिन भाईदूज का भी त्योहार मनाया जाएगा।

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त-

गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त – 06:29 ए एम से 08:43 ए एम
अवधि – 02 घंटे 14 मिनट
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ – अक्टूबर 25, 2022 को 04:18 पी एम बजे
प्रतिपदा तिथि समाप्त – अक्टूबर 26, 2022 को 02:42 पी एम बजे

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को दोपहर के वक्त लगने वाला है. सूर्य ग्रहण का आरम्भ दोपहर 02 बजकर 28 मिनट पर होगा और समापन सूर्यास्त के साथ होगा.

यह ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में होगा. यह आंशिक सूर्यग्रहण है, जो भारत में दर्शनीय होगा. इस ग्रहण में सूतक भी मान्य होगा और उसके नियमों का पालन भी करना होगा. ग्रहण का सूतक काल दिवाली की रात करीब ढाई बजे लग जाएगा. मेष, मिथुन, कन्या, तुला, कुंभ और मीन राशि वालों पर इस ग्रहण का प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है.

 

 

 

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *