कभी न मिटने वाला दर्द दे गई ससुराल गए नवीन की मौत

सात साल पहले नवीन और पूजा ने बड़ी खुशी-खुशी प्रेम विवाह किया था और दोनों की अब एक चार साल की बेटी दिशु भी है। साथ जीने मरने की कसमें खाने वाले नवीन और पूजा ने यह कभी नहीं सोचा होगा कि इस प्रेम का अंत इतना दर्दनाक होगा।

नवीन को उसके सुसराल में सच में जलाया गया या फिर यह कोई हादसा है और गुस्से में उठाया गया कदम है, इसे लेकर भी बातें सामने आ रही हैं, लेकिन यह दुखद सच्चाई है कि गोपालपुर पंचायत के गांव बडाल के प्रकाश चंद ने दिवाली के दिन अपना इकलौता बेटा नवीन खो दिया है।

प्रकाश चंद, नवीन की मां, बहन और अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे परिवार पर बड़ी भारी विपदा टूट पड़ी है। नवीन ही परिवार का इकलौता सहारा था। वहीं दूसरी तरफ बकारटा में नवीन के सुसराल में भी दामाद की मौत का मातम पसरा हुआ है।

नवीन की सास भी काफी हद तक जल गई है और उसे मेडिकल कालेज नेरचौक में भर्ती करवाया गया है। दोनों ही परिवारों की आर्थिक स्थिति भी ज्यादा बेहतर नहीं है।

हालांकि पुलिस ने यह मामला हत्या का दर्ज किया है, लेकिन क्या नवीन ने खुद को गुस्से में आकर आग लगा ली या फिर कोई हादसा है, इसे लेकर भी जांच की जा रही है। वहीं, फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में कई सारी बातों का खुलासा होगा।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *