मंडीहोम

थल्टूखोड़ निवासी मंडी में डेढ़ किलो चरस के साथ पकड़ा

मंडी: शहरी पुलिस चौकी के प्रभारी कुलदीप चंद ने खलियार में एक राहगीर को करीब डेढ़ किलो चरस सहित गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल है। पुलिस ने आरोपी पद्धर उपमंडल के थल्टूखोड़ (गढग़ांव) निवासी हेमराज पुत्र वीरी सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेने के लिए शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शहरी पुलिस चौकी ने वाहनों की जांच-पड़ताल के लिए मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर खलियार में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान करीब साढ़े 3 बजे द्रंग की तरफ से आए हेमराज को रोक कर उसके बैग की तलाशी ली गई तो बैग से करीब डेढ़ किलोग्राम चरस बरामद हुई। एस.पी. मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

स्रोत : पंजाब केसरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *