एलायंस एयर ने सस्ती की हिमाचल के पर्यटन स्थलों की हवाई यात्रा

शिमला : हिमाचल आने वाले सैलानियों व डोमैस्टिक यात्रियों के लिए पर्यटन स्थलों की हवाई यात्रा सस्ती कर दी है। शिमला से कुल्लू व धर्मशाला के बीच उड़ने वाले जहाजों का किराया कम करके 3563 रुपए किया गया है।

एलायंस एयर ने राज्य के पर्यटन स्थलों की हवाई सेवाओं में प्रति सीट व प्रति उड़ान किराया कम करके सभी यात्रियों को नए साल का तोहफा दिया है। हवाई यात्री प्रति सीट अब 3563 रुपए देकर शिमला से धर्मशाला और शिमला से कुल्लू पहुंच सकेंगे।

वापसी में शिमला के लिए भी इन दोनों एयरपोर्ट से किराया 3563 रुपए ही लगेगा। इससे पहले किराया 5138 रुपए था। हिमाचल में हवाई सुविधा मुहैया करवाने वाली एलायंस एयर ने 1575 रुपए किराया कम कर दिया है। एलायंस एयर की शिमला से धर्मशाला और कुल्लू के लिए सप्ताह में 3-3 उड़ानें हैं।

कोरोना काल से लेकर बंद हवाई सेवाओं को अभी 9 दिसम्बर से ही शुरू किया गया है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता में ही यह उड़ानें परमिशन लेकर आरंभ की गई।

हिमाचल में शिमला से धर्मशाला के लिए सुबह 7:40 पर जहाज उड़ान भरता है। यह गग्गल एयरपोर्ट पर 8:30 बजे पहुंचता है। गग्गल से सुबह 8:50 बजे उड़ान होती है, जो 9:40 पर शिमला पहुंचती है।

शिमला से कुल्लू के लिए उड़ान सुबह 7:40 पर शुरू होकर 8:30 बजे कुल्लू पहुंचती है। इसी रूट पर कुल्लू से शिमला के लिए सुबह 8:50 पर जहाज उड़ता है और 9:40 बजे शिमला पहुंचता है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *