कांगड़ा के सभी शक्तिपीठों को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ा जाए : राजीव भारद्वाज

कांगड़ा के सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज ने संसद में रेलवे संसोधन बिल 2024 पर बोलते हुए मांग की कि कांगड़ा जिले के सभी शक्तिपीठों को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ा जाए।

उन्होंने बिल के समर्थन में बोलते हुए कहा की इस समय वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से अंब अंदोरा तक जाती है और मात्र एक पहाड़ को खोदने के बाद कांगड़ा जिले की ज्वालाजी, चामुण्डा, ब्रिजवेश्वरी देवी के शक्तिपीठ और अन्य धार्मिक स्थल वंदे भारत ट्रेन से जुड़ जाएंगे जिससे देश विदेश के श्रद्धलुओं और पर्यटकों को सुविधा होगी।

उन्होंने लोकसभा में बोलते हुए कहा की धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल है जहां तिब्बत के धार्मिक गुरु दलाई लामा रहते हैं और इसके अतिरिक्त डल लेक जैसे पर्यटक स्थल हैं जहां पुरे विश्व से लोग घूमने आते हैं।

उन्होंने कहा की धर्मशाला तक वंदे भारत ट्रेन चलने से क्षेत्र समृद्ध होगा और रोजगार के साधन बढ़ेंगे। उन्होंने कहा की कांगड़ा को जोड़ने बाली एक मात्र रेलवे ज्यादातर हिचकोले खाती है और इस पठानकोट जोगिन्दरनगर रेलवे लाइन को ब्रॉड गेज करने की मांग की। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा इस रेलवे लाइन को ब्रॉड गेज करने के लिए फाइनल फिजिकल सर्वे करने के फैसले का स्वागत किया।

उन्होंने कहा की कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत डलहौज़ी, चम्बा और खजियार जैसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल आते हैं तथा कहा की चम्बा रुमाल , चौगान और थाल की बिश्व प्रसिद्धि है लेकिन यह क्षेत्र अभी तक रेलवे नेटवर्क से नहीं जुड़ पाया है।

उन्होंने आगामी रेलवे बजट में चम्बा को पठानकोट से रेल लाइन द्वारा जोड़ने का अनुरोध किया। उन्होंने अधिनियम में रेलवे बोर्ड की भूमिका को बढ़ाने का स्वागत किया तथा कहा की इससे रोजगार के अबसर बढ़ेंगे ।

उन्होंनें कवच ट्रेन चलाने के रेल मंत्री की प्रशंसा की और कहा की इससे रेलवे की यात्रियों की सुरक्षा की प्रतिबद्धता जाहिर होती है।

उन्होंने पिछले 10 वर्षों के दौरान रेलवेज इलेक्ट्रिफिकेशन में किये गए असाधारण उपलब्धियों के लिए रेलवे मंत्री को बधाई दी और धन्यवाद दिया।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *