होम

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर टकोली टोल प्लाजा शुरू

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर अब सफर महंगा हो गया है। एनएचएआई द्वारा टकोली में स्थापित टकोली टोल प्लाजा सोमवार सुबह 8 बजे से शुरू कर दिया है, जिससे गुजरने पर अब वाहन चालकों को टोल देना पड़ेगा।

बता दें कि जुलाई 2023 में आई आपदा के कारण फोरलेन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था, जिस कारण इस टोल को बंद किया गया था। अब फिर डेढ़ साल बाद इस टोल प्लाजा को शुरू किया गया है।

340 रुपए में मिलेेगी पास की सुविधा

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण 20 किलोमीटर क्षेत्र के दायरे में आने वाले सभी निजी वाहनों को टोल से गुजरने पर पास की सुविधा देगा।

वाहन चालक आधार कार्ड व वाहन की आरसी साथ लाकर टोल ऑफिस टकोली में पास बना सकते हैं, जिसका महीने का शुल्क 340 रुपए रहेगा।

इतना लगेगा टोल

टकोली टोल प्लाजा से फास्टैग के साथ गुजरने पर एक दिन में कार, जीप व वैन के एक तरफ 105 व वापस आने पर 55 रुपए देने होंगे।

इसी तरह हल्के व्यावसायिक वाहनों जैसे मिनी बस के 170 व वापसी पर 90 रुपए, ओवरसाइज वाहनों के 690 व आने-जाने पर 1,030 रुपए देने होंगे।

इसके साथ ही मंडी जिले के व्यावसायिक पंजीकृत फास्टैग लगे वाहनों को आधा शुल्क चुकाना पड़ेगा। अगर फास्टैग नहीं होगा तो दोगुना टोल अदा करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *