डोभी में पैराग्लाइडिंग के दौरान महिला पर्यटक की मौत

पर्यटन नगरी कुल्लू-मनाली के डोभी के पास एक पैराग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में एक महिला पर्यटक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार इस साइट पर तेलंगाना की एक महिला पर्यटक पैराग्लाइडिंग के लिए आई थी।

दुर्घटनास्थल

जब उक्त महिला पैराग्लाइडिंग कर रही थी तो इस दौरान गाइड ने महिला पर्यटक के साथ उड़ान भरी और इसी बीच बीच में पैराग्लाइडर की दिशा भटकी और पैराग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त हो गई ।

जानकारी के अनुसार डोभी क्षेत्र में एक लैंटल के पास महिला पर्यटक गिरी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *