बड़ी राहत : गुरुवार को प्रदेश में कोरोना के 17 मरीज हुए ठीक

हिमाचल में कोरोना के खिलाफ बड़ी जीत मिली है। गुरुवार को प्रदेश में कोरोना के 17 रोगी ठीक हुए हैं। हालांकि 10 नए मामले सामने भी आए हैं। नए मामलों में बिलासपुर से एक, चंबा से एक, कांगड़ा से 4 शामिल हैं। इसके अलावा कुल्लू से एक व मंडी से तीन मामले सामने आए हैं।

इन जिलों के मरीज हुए स्वस्थ

जो मरीज स्वस्थ हुए उनमें से बिलासपुर का 1, कांगड़ा के 9, ऊना का 1 और शिमला के 6 मरीज ठीक हुए हैं। ऐसे में हिमाचल में कोरोना का आंकड़ा 369 पहुंच गया है। एक्टिव केस 197 रह गए हैं। अभी तक 167 मरीज ठीक हुए हैं।

अब तक लिए 42658 लोगों के सैम्पल

पांच की मृत्यु हुई है। हिमाचल में गुरुवार को समाचार लिखे जाने तक 1310 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 728 नेगेटिव हैं। वहीं 578 की रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में अब तक 42658 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 41667 नेगेटिव रहे हैं।

369 ही पॉजिटिव

369 ही पॉजिटिव आए हैं। 622 की रिपोर्ट का इंतजार है। इसमें 44 सैंपल पिछले कल के पेंडिंग हैं। वहीं, अब तक हिमाचल में 44779 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है। इसमें 23832 लोग 28 दिन का निगरानी पीरियड पूरा कर चुके हैं।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *