फंदे से झूला 40 वर्षीय व्यक्ति

जोगिन्दरनगर : मंडी जिला के उपमंडल जोगिन्दरनगर की रोपा पधर पंचायत के गांव छांणग का 40 वर्षीय व्यक्ति उस समय फंदे पर झूल गया, जब उसके घर के सदस्य कोरोना की वैक्सीन लगवाने गए थे। शुक्रवार दोपहर जब उक्त व्यक्ति की पत्नी व बेटियां कोरोना वैक्सीन लगवा कर घर पहुंचे तो व्यक्ति को फंदे से झूलता देखकर उनके होश उड़ गए।

परिजनों ने व्यक्ति को तुरंत फंदे से नीचे उतार कर एंबुलैंस के माध्यम से स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि उक्त व्यक्ति ने अपने घर के कमरे में ही दुपट्टे से फंदा लगाया था।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है तथा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *