भारतीय वायु सेना के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

शिमला : भारतीय वायु सेना अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर वायु प्रवेश चयन परीक्षा के लिए अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

भारतीय वायुसेना विंग कमांडर एसवीजी रेड्डी ने बताया कि चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 27 जुलाई को सुबह 10 से 17 अगस्त को 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन परीक्षा 13 अक्तूबर से शुरू होगी। पंजीकरण के लिए जन्मतिथि 27 जून, 2023 और 27 दिसम्बर, 2006 के बीच होनी चाहिए।

भर्ती प्रक्रिया के लिए शैक्षणिक योग्यताएं विज्ञान विषय में केंद्रीय, राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डोंसे गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ इंटरमीडिएट 12वीं और समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों

और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो या केंद्रीय व राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पॉलिटैक्नीक संस्थान से 50 प्रतिशत अंकों के साथ डिप्लोमा कोर्स या इंटरमीडिएट मैट्रिकुलेशन में अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो,

वहीं इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा कोर्स मैकेनिकल, इलैक्ट्रिकल, इलैक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कम्प्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमैंटेशन टैक्नोलॉजी, इंफॉर्मेशन टैक्नोलॉजी, उत्तीर्ण, मैट्रिकुलेशन यदि अंग्रेजी डिप्लोमा कोर्स में विषय नहीं है।

उन्होंने बताया कि विज्ञान विषयों के अलावा केंद्रीय, राज्य सरकार द्वारा मान्यता शिक्षा बोर्डों से किसी भी स्ट्रीम या विषयों में इंटरमीडिएट या 12वीं समकक्ष परीक्षा कुल मिलाकर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण की हो।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *